IPL Star Player Ruled Out: IPL को फिर लगा बड़ा झटका.. पीठ के दर्द से परेशान ये स्टार खिलाड़ी पूरे लीग से बाहर, मुश्किल में ये चैम्पियन टीम

Akash Deep Ruled Out IPL 2026: केकेआर को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज आकाश दीप चोट के कारण IPL 2026 से बाहर, टीम की गेंदबाजी कमजोर

IPL Star Player Ruled Out: IPL को फिर लगा बड़ा झटका.. पीठ के दर्द से परेशान ये स्टार खिलाड़ी पूरे लीग से बाहर, मुश्किल में ये चैम्पियन टीम

Akash Deep Ruled Out IPL 2026 || Image- ESPN Cricket File

Modified Date: March 21, 2026 / 06:29 pm IST
Published Date: March 21, 2026 6:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आकाश दीप IPL 2026 से बाहर
  • पीठ की चोट से 8 हफ्ते आराम
  • केकेआर की गेंदबाजी पर असर

कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज आकाश दीप पीठ के निचले हिस्से में दर्द के कारण इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो गए हैं। (Akash Deep Ruled Out IPL 2026) वह कम से कम आठ सप्ताह तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे।

वापसी में लग सकते है 8 से 12 हफ्ते

बीसीसीआई के एक सूत्र के मुताबिक, आकाशदीप की चोट फिर से उभर गई है और उन्हें पूरी तरह ठीक होने में 8 से 12 हफ्ते लग सकते हैं। इस वजह से वह आईपीएल के अलावा जून में अफगानिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाएंगे।

29 वर्षीय आकाशदीप ने अपना आखिरी मैच रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेला था। उस मैच में वह पूरी तरह फिट नहीं दिखे और कम ओवर ही गेंदबाजी कर सके। (Akash Deep Ruled Out IPL 2026) इसके बाद से वह बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं।

ये खिलाड़ी भी हो चुके हैं बाहर

केकेआर के लिए यह परेशानी और बढ़ गई है क्योंकि टीम पहले से ही चोटिल खिलाड़ियों से जूझ रही है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा और श्रीलंका के मथीशा पथिराना भी चोट के कारण बाहर हैं, जिससे टीम की गेंदबाजी कमजोर हो गई है।

नए गेंदबाजों की तलाश शुरू

इन खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में अब केकेआर को वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और उमरान मलिक पर निर्भर रहना होगा। (Akash Deep Ruled Out IPL 2026) टीम नए तेज गेंदबाजों की तलाश भी कर रही है और कई खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए बुलाया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

उत्तम नगर में भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच मुस्लिमों ने ईद की नमाज अदा की

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज, सुबह छाया कोहरा

रियाद में संदिग्ध मिसाइल हमले में सीतापुर के युवक की मौत: परिवार का दावा

यह भी देखें:-

प्रधानमंत्री मोदी ने नवरोज के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

राज्यसभा में सोमवार को सीएपीएफ से संबंधित विधेयक पेश करेंगे अमित शाह

मैं पश्चिम एशिया या अन्य संघर्षों में शांति समर्थकों के पक्ष में रहा हूं : शशि थरूर


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown