कांग्रेस ने पवन खेड़ा को मीडिया व प्रचार की कमान सौंपी

कांग्रेस ने पवन खेड़ा को मीडिया व प्रचार की कमान सौंपी

कांग्रेस ने पवन खेड़ा को मीडिया व प्रचार की कमान सौंपी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: June 18, 2022 1:47 pm IST

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पवन खेड़ा को पार्टी के नए संचार विभाग में मीडिया व प्रचार प्रमुख नियुक्त किया है।

इससे पहले, पार्टी ने रणदीप सुरजेवाला की जगह जयराम रमेश को संचार प्रभारी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का महासचिव नियुक्त किया था।

पार्टी ने पिछले महीने उदयपुर में हुए तीन दिवसीय चिंतन शिविर में लोगों से बेहतर जुड़ाव कायम करने और संचार रणनीति में बदलाव के लिए अपने संचार व मीडिया विभाग को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया था।

इस संबंध में जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, ”कांग्रेस अध्यक्ष ने पवन खेड़ा को नए संचार विभाग में मीडिया व प्रचार अध्यक्ष नियुक्त करने के निर्णय को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।”

खेड़ा अब तक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता थे।

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में