कांग्रेस नेता सतीशन ने नामांकान के साथ संपत्ति को लेकर गलत हलफनामा दाखिल किया : एलडीएफ
कांग्रेस नेता सतीशन ने नामांकान के साथ संपत्ति को लेकर गलत हलफनामा दाखिल किया : एलडीएफ
कोच्चि, 24 मार्च (भाषा) केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ)ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता वी डी सतीशन ने एक दिन पहले नामांकन पत्र के साथ अपनी संपत्ति और आय के संबंध में दाखिल हलफनामा में गलत जानकारी दी है।
परवूर विधानसभा क्षेत्र से सतीशन के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता ई टी टायसन मास्टर के एक प्रतिनिधि ने एक टीवी चैनल को बताया कि कांग्रेस नेता के हलफनामे में चार विसंगतियां हैं।
भाकपा नेता के प्रतिनिधि ने कहा, ‘‘हमने जिन आपत्तियों को उठाया उनमें से एक यह थी कि उनके आधिकारिक वाहन पर 2021 और 2023 में लगाए गए जुर्माने का भुगतान नहीं किया गया था। दूसरी यह है कि उन्होंने अपने और अपनी पत्नी के पास मौजूद सोने का मूल्य कम कर 1.10 करोड़ रुपये बताया था, और उन्होंने यह नहीं बताया है कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्हें कितना वेतन और भत्ता मिलता है।’’
उन्होंने कहा कि चौथी आपत्ति यह है कि कि सतीशन ने खुद को पेशे से वकील बताया है लेकिन यह नहीं बताया कि वकील के तौर पर वह कमाई कर रहे हैं या नहीं।
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इन महत्वपूर्ण आपत्तियों को उठाने के बावजूद, उनका नामांकन स्वीकार कर लिया गया। निर्वाचन अधिकारी की कार्रवाई उच्चतम न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन है और इसलिए, इसमें निर्वाचन आयोग के साथ मिलीभगत है।’’
भाषा धीरज रंजन
रंजन

Facebook


