MP Board 5th 8th Result 2026 : MP बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट घोषित, प्रदेश की बेटियों ने इतने प्रतिशत से मारी बाजी, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना स्कोरकार्ड

Madhya Pradesh में कक्षा 5वीं और 8वीं के बोर्ड परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस बार छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दोनों कक्षाओं में छात्रों से अधिक सफलता प्रतिशत दर्ज किया है।

MP Board 5th 8th Result 2026 : MP बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट घोषित, प्रदेश की बेटियों ने इतने प्रतिशत से मारी बाजी, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना स्कोरकार्ड

MP Board 5th 8th Result 2026 / Image Source : FILE

Modified Date: March 25, 2026 / 04:07 pm IST
Published Date: March 25, 2026 4:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कक्षा 5वीं का पास प्रतिशत 95.14% रहा।
  • कक्षा 8वीं का पास प्रतिशत 93.83% दर्ज हुआ।
  • छात्र आधिकारिक वेबसाइट से रोल नंबर और समग्र आईडी डालकर रिजल्ट देख सकते हैं।

भोपाल: MP Board 5th 8th Result 2026 मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) ने आज कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की आधिकारिक घोषणा आज दोपहर 1. 30 पर कर दी गई है।
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने नतीजों को सार्वजनिक करते हुए बताया कि इस वर्ष प्रदेश के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। rskmp.in Result Update  विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों और सरकारी स्कूलों के परीक्षा परिणामों में आया सुधार राज्य की सुदृढ़ होती शिक्षा व्यवस्था का प्रमाण है। इस बार मध्यप्रदेश 5वीं और 8वीं के रिजल्ट में दोनों ही कक्षाओं में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत छात्रों के मुकाबले अधिक रहा है।

5वीं में 95.14% और 8वीं में 93.83%

आपकों बता दें की इस वर्ष कक्षा 5वीं का कुल पास प्रतिशत 95.14% रहा ( 5th Class Pass Percentage ), जबकि कक्षा 8वीं में 93.83% छात्र सफल घोषित किए गए हैं (8th Class Board Result MP )। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार परिणामों में लगभग 3 फीसदी की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। छात्र और अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट ( rskmp.in ) राज्य शिक्षा केंद्र पर जाकर अपना रोल नंबर और समग्र आईडी दर्ज कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट धीमी होने पर छात्रों को थोड़ा धैर्य रखने की सलाह दी गई है।

Madhya Pradesh Board Exam Results कब हुई थी एमपीमें कक्षा 5वीं, 8वीं की परीक्षा ?

मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं की परीक्षाओं का आयोजन 20 फरवरी से किया था। परीक्षाएं 28 फरवरी तक सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी। इस परीक्षा में कुल 23 लाख 68 हजार छात्र शामिल हुए थे, जिसमे शासकीय, अशासकीय शालाओं और पंजीकृत मदरसों के छात्र भी शामिल है। 5वीं क्लास में इस साल 12.76 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जबकि कक्षा 8वीं की परीक्षा में इस साल 10.92 लाख बैठे थे। प्रदेश में लगभग 23 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे। इन मूल्यांकन केन्द्रों में 1 लाख 10 हज़ार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है।

 

RSKMP Result Link कैसे देखें मध्य प्रदेश कक्षा 5वीं-8वीं परीक्षा 2026 के रिजल्ट? (How to Check MP Board 5th and 8th Result 2026)

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश बोर्ड की वेबसाइट rksmp in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘MP Board 5th Result 2026 या ‘8th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना Roll Number दर्ज करें।
  • ‘Submit’ या ‘View Result’ पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें।
  • स्टूडेंट्स आगे के लिए ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट ले लें।

यह भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism & Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..