कांग्रेस सदस्य ने की बिहार में 5-6 एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप स्थापित करने की मांग

कांग्रेस सदस्य ने की बिहार में 5-6 एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप स्थापित करने की मांग

कांग्रेस सदस्य ने की बिहार में 5-6 एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप स्थापित करने की मांग
Modified Date: March 23, 2026 / 04:36 pm IST
Published Date: March 23, 2026 4:36 pm IST

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) औद्योगीकरण के मामले में बिहार के राष्ट्रीय औसत से काफी पीछे रहने का दावा करते हुए सोमवार को राज्यसभा में कांग्रेस के अखिलेश प्रसाद सिंह ने अमृतसर-दिल्ली-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर के तहत बिहार में 5-6 एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप स्थापित करने की मांग की।

शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए सिंह ने कहा कि देश की लगभग नौ प्रतिशत आबादी होने के बावजूद बिहार का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में योगदान केवल करीब तीन प्रतिशत है।

उन्होंने कहा कि बिहार औद्योगीकरण के मामले में राष्ट्रीय औसत से काफी पीछे है।

सिंह ने कहा कि रोजगार के अवसरों की कमी के कारण हर साल लगभग 20 लाख लोग रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों में पलायन करते हैं।

कांग्रेस सदस्य ने अमृतसर-दिल्ली-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर के तहत बिहार में 5-6 एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप स्थापित करने की मांग की और कहा कि इससे राज्य में औद्योगीकरण को बढ़ावा मिलेगा और पूर्वी भारत में संतुलित विकास सुनिश्चित होगा।

भाषा मनीषा अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में