कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया
नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार देर शाम राष्ट्रीय राजधानी के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें निगरानी में रखा गया है।
उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की एक टीम उनका उपचार कर रही है, लेकिन उनके मुताबिक कोई गंभीर समस्या नहीं है।
भाषा धीरज रंजन
रंजन

Facebook


