जेडीयू ने नेता विपक्ष बनने के मुद्दे पर उठाया सवाल, कहा- तेजस्वी पर हैं भ्रष्टाचार के आरोप
जेडीयू ने नेता विपक्ष बनने के मुद्दे पर उठाया सवाल, कहा- तेजस्वी पर हैं भ्रष्टाचार के आरोप
पटना,21 नवंबर (भाषा) बिहार में सत्तारूढ़ जद(यू) ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव को नेता विपक्ष नहीं बनना चाहिए क्योंकि भ्रष्टाचार और अपराध के कई मामलों में उनका नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें- रेप का मामला निकला झूठा! पीड़ित युवक को मिलेगा 15 लाख का मुआवजा, को…
जदयू का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब पार्टी के नेता मेवालाल चौधरी ने भ्रष्टाचार के मामले की वजह से राज्य के शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है।
यहां एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में जदयू की राज्य इकाई के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह,कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक चौधरी और प्रवक्ता संजय सिंह, नीरज कुमार और अजय आलोक ने शिक्षा मंत्री के रूप में मेवा लाल चौधरी की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधने के लिए यादव की आलोचना की।
ये भी पढ़ें- कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति ने स्वीकारी गांजा सेवन करने की बात,…

Facebook


