चुनाव में भ्रष्ट आचरण का आरोप : अदालत ने टीवीके नेता विजय को नोटिस जारी किया
चुनाव में भ्रष्ट आचरण का आरोप : अदालत ने टीवीके नेता विजय को नोटिस जारी किया
चेन्नई, 21 मई (भाषा) मद्रास उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के संस्थापक और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय तथा अन्य को नोटिस जारी किया है।
यह नोटिस एक याचिका पर जारी किया गया है, जिसमें निर्वाचन आयोग को यह निर्देश देने की मांग की गई है कि वह तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान कथित भ्रष्ट आचरण की जांच करे, जिसमें मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए बच्चों के उपयोग जैसे आरोप शामिल हैं।
मद्रास उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को टीवीके के संस्थापक और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय तथा अन्य को नोटिस जारी किया।
न्यायमूर्ति जी आर स्वामीनाथन और न्यायमूर्ति वी. लक्ष्मीनारायणन की अवकाशकालीन पीठ ने निर्वाचन आयोग, तमिलनाडु के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन और अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी को भी नोटिस जारी किया।
यह जनहित याचिका कडलूर जिले के अधिवक्ता एल वासुकी द्वारा दायर की गई है। पीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 मई की तारीख तय की है।
भाषा रंजन अविनाश
अविनाश

Facebook


