पंजाब के पटियाला में सेना द्वारा स्थापित कोविड-19 अस्पताल का संचालन शुरू

पंजाब के पटियाला में सेना द्वारा स्थापित कोविड-19 अस्पताल का संचालन शुरू

पंजाब के पटियाला में सेना द्वारा स्थापित कोविड-19 अस्पताल का संचालन शुरू
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: May 12, 2021 2:01 pm IST

चंडीगढ़, 12 मई (भाषा) पंजाब के पटियाला में सेना की पश्चिमी कमान द्वारा स्थापित कोविड-19 अस्पताल बुधवार को चालू हो गया।

रक्षा विज्ञप्ति के अनुसार, पटियाला के सरकारी राजिंदर अस्पताल में यह कोविड-19 अस्पताल स्थापित किया गया। इसे स्थानीय कांग्रेस सांसद प्रणीत कौर, ऐरावत संभाग के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल मोहित मल्होत्रा की उपस्थिति में पटियाला एवं पंजाब के लोगों के लिए समर्पित किया गया।

यह ऐसी तीसरी सुविधा है जिसे पश्चिमी कमान ने कोविड-19 के विरूद्ध लड़ाई में स्वास्थ्य अवसंरचना में वृद्धि के लिए नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर स्थापित किया है।

दो अन्य अस्तपाल पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के अंतरराष्ट्रीय छात्रावास और फरीदाबाद के छैंसा में अटल बिहारी वाजपेयी सरकारी मेडिकल कॉलेज में हैं।

भाषा राजकुमार शफीक


लेखक के बारे में