केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी भाकपा

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी भाकपा

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी भाकपा
Modified Date: May 11, 2026 / 08:45 pm IST
Published Date: May 11, 2026 8:45 pm IST

नयी दिल्ली, 11 मई (भाषा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी राजा ने सोमवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी राजनीतिक अभियान की घोषणा की और आरोप लगाया कि उसकी नीतियां धर्मनिरपेक्षता, संघवाद, संसदीय लोकतंत्र तथा श्रमिकों के अधिकारों के लिए खतरा हैं।

पार्टी के राजनीतिक संपर्क कार्यक्रम की घोषणा करते हुए राजा ने कहा कि भाकपा इस साल छह अगस्त से 15 अगस्त तक देश भर में पदयात्रा और जन संपर्क अभियान आयोजित करेगी, जिसका समापन 28 सितंबर को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती पर दिल्ली में एक रैली के साथ होगा।

राजा ने भाकपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनना चिंता की बात है और इस घटनाक्रम का सांप्रदायिक सद्भाव और संविधान पर ‘गंभीर असर’ होगा।

राजा ने कहा, ‘बंगाल की स्थिति गंभीर आत्मनिरीक्षण की मांग करती है, क्योंकि बंगाल में सत्ता हासिल करने वाली भाजपा का भारत के संविधान पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा और इसका बंगाल राज्य के साथ-साथ उत्तर पूर्व क्षेत्र में सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने पर असर पड़ेगा।’

राजा ने स्वीकार किया कि वाम दल बंगाल में विकल्प के रूप में उभरने में विफल रहे।

भाषा हक

हक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में