माकपा नेताओं ने केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पद के लिए पिनरायी विजयन का समर्थन किया

माकपा नेताओं ने केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पद के लिए पिनरायी विजयन का समर्थन किया

माकपा नेताओं ने केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पद के लिए पिनरायी विजयन का समर्थन किया
Modified Date: May 16, 2026 / 05:29 pm IST
Published Date: May 16, 2026 5:29 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 16 मई (भाषा) माकपा नेताओं टी एम थॉमस आइजैक और साजी चेरियन ने शनिवार को केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन का समर्थन किया।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता आइजैक ने कहा कि विजयन को विधायक दल का नेता चुनने का निर्णय पार्टी की राज्य कमेटी द्वारा विचार-विमर्श के बाद लिया गया।

उन्होंने कहा, “यह ऊपर से थोपा गया निर्णय नहीं है। यह पार्टी की राज्य कमेटी द्वारा लिया गया निर्णय है। कोई आलाकमान नहीं है।”

विजयन को इस पद के लिए चुने जाने को लेकर आलोचना हुई है, खासकर उनकी उम्र और उनके नेतृत्व में हुए चुनाव में मिली हार को देखते हुए।

आइजैक ने कहा कि चुनावी हार के बाद पार्टी के भीतर आलोचना होना स्वाभाविक है।

पूर्व मंत्री साजी चेरियन ने कहा कि विजयन राज्य के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं।

चेरियन ने कहा, “उन्होंने (विजयन) राज्य का नेतृत्व करने के लिए चुनाव लड़ा और जीता। हम चाहते हैं कि विधानसभा में सबसे वरिष्ठ नेता हमारा नेतृत्व करें।”

विजयन को माकपा विधायक दल का नेता चुना गया है और उनके केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने की उम्मीद है।

माकपा नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा और उसे 140 सीट में से केवल 25 सीट ही मिलीं।

भाषा नेत्रपाल दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में