सवाल आपका है

DA Hike Latest Order: होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ते में 7 प्र​तिशत की बढ़ोतरी, खुद सरकार ने दी मंजूरी

DA Hike Latest Order

DA Hike Latest Order | Photo Credit: IBC24

रांचीः DA Hike Latest Orderसरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छ खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, होली के पहले सरकारी कर्मचारियों को खुशियों की सौगात मिल गई है। राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद अब सरकारी कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। यह वृद्धि पिछले साल एक जुलाई से प्रभावी होगी। सरकार कर्मचारियों के लिए यह होली से पहले बड़ा तोहफा है। हालांकि यह बढ़ोतरी छठे वेतन आयोग के तहत की गई है।

Read More: Big Announce for MP Farmers: धान उत्पादक किसानों की बल्ले-बल्ले.. प्रति हेक्टेयर इतने हजार रुपए खाते में डालेगी सरकार, सीएम ने की घोषणा 

DA Hike Latest Order इस बढ़ोतरी के साथ झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को मौजूदा मूल वेतन का 246 प्रतिशत डीए मिलेगा, जो इससे पहले 239 प्रतिशत था। छठे वेतन आयोग के तहत पेंशनभोगियों को मिलने वाली महंगाई राहत (डीआर) में भी सात प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 246 प्रतिशत कर दिया गया। संयुक्त कैबिनेट सचिव राजीव रंजन ने बताया कि पांचवें वेतन आयोग के तहत आने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए भी डीए मौजूदा 443 प्रतिशत से बढ़ाकर 455 प्रतिशत कर दिया गया है, जो एक जुलाई, 2024 से प्रभावी होगा।

Read More: MP News : जबलपुर को सीएम डॉ. यादव ने दी 187.43 करोड़ रुपए के विकासकार्यों की सौगात, हाईटेक गौशाला का किया भूमिपूजन, कहा- निराश्रित गौ-वंशों की देखभाल की जिम्‍मेदारी हमारी 

बंगाल की सरकार ने भी दिया तोहफा

पश्चिम बंगाल की सरकार ने भी कर्मचारियों को भत्ता देने का ऐलान किया था। पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने अपने बजट भाषण में कहा था कि राज्य सरकार एक अप्रैल, 2025 से राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि करेगी। इससे राज्य सरकार के 10 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 18 प्रतिशत हो जाएगा।

Exit mobile version