दुमका में डांसर युवक की गोली मारकर हत्या

दुमका में डांसर युवक की गोली मारकर हत्या

दुमका में डांसर युवक की गोली मारकर हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: February 5, 2021 11:41 am IST

दुमका (झारखण्ड), पांच फरवरी (भाषा) झारखंड के दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदोपानी गांव के पहाड़ी-जंगल में पुलिस ने शुक्रवार को 25 वर्षीय डांसर युवक का शव बरामद किया जिसकी अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मरने वाले की पहचान मंगल चालक उर्फ मृणाल चालक के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि उसकी किसी ने गोली मारकर हत्या की गयी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार चालक जिले के मोची पाड़ा इलाक का रहने वाला था ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल से 2 कारतूस के खाली खोखे एवं एक कारतूस के अलावा कागज में लपेटा हुआ गांजा और एक कैंची बरामद किया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं इन्दु रंजन

रंजन


लेखक के बारे में