दिल्ली के सरकारी स्कूल के मध्याह्न भोजन में मिली मरी हुई छिपकली, प्राथमिकी दर्ज

दिल्ली के सरकारी स्कूल के मध्याह्न भोजन में मिली मरी हुई छिपकली, प्राथमिकी दर्ज

दिल्ली के सरकारी स्कूल के मध्याह्न भोजन में मिली मरी हुई छिपकली, प्राथमिकी दर्ज
Modified Date: July 6, 2026 / 03:17 pm IST
Published Date: July 6, 2026 3:17 pm IST

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने पश्चिम दिल्ली के हरि नगर इलाके में एक सरकारी विद्यालय में मध्याह्न भोजन में कथित रूप से मरी हुई छिपकली मिलने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना इलाके के सर्वोदय सह शिक्षा विद्यालय में तीन जुलाई को सामने आई और सूचना पुलिस को दी गई।

उन्होंने बताया कि दो-तीन लोगों को भोजन वितरण किए जाने के बाद स्कूल के एक सहायक की नजर मरी हुई छिपकली पर पड़ी और भोजन का वितरण तत्काल रोका गया।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि कथित दूषित भोजन के नमूने एकत्र कर लिए गए हैं और इस संबंध में हरि नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125 ( लोगों की जान और सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि घटना में किसी छात्र या कर्मचारी के बीमार पड़ने, खाद्य विषाक्तता या किसी अन्य प्रतिकूल स्वास्थ्य प्रभाव का कोई मामला सामने नहीं आया है।

भाषा नोमान प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में