सवाल आपका है

#SarkarOnIBC24: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर जारी है सियासी रार, इंटेलिजेंस इनपुट के एंगल पर दंगल! आखिर कब तक थमेगी इस पर सियासत?

नई दिल्लीः ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में पोस्टर वॉर ही नहीं बल्कि जुबानी जंग भी छिड़ी है। कांग्रेस आए दिन ऑपरेशन में कोई ना कोई खामी निकालकर बीजेपी को घेर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अब इसमें इंटेलिजेंस इनपुट से जुड़ा एक नया एंगल जोड़ दिया है। खरगे के निशाने पर प्रधानमंत्री मोदी है जिसके चलते बीजेपी भी जोरदार पलटवार कर रही है।

Read More : Suzlon Share Price: सुजलॉन का शेयर बनेगा रॉकेट, एक्सपर्ट ने कहा- अबकी बार रफ्तार तय – NSE:SUZLON, BSE:532667

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कर्नाटक के विजयनगर में पार्टी की समर्पण संकल्प रैली में शामिल हुए। राहुल और खरगे इस दौरान केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। खरगे ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पीएम मोदी के पास पहलगाम हमले का पहले से इनपुट था, अगर पीएम मोदी चाहते तो 26 जिंदगियां बच जाती और ये छोटा युद्ध भी नहीं होता है।

Read More : Face To Face Madhya Pradesh: इंदौर में सरकार..विपक्ष क्यों बेकरार? इंदौर में कैबिनेट की मीटिंग को कांग्रेस ने क्यों कहा पिकनिक? देखिए पूरी रिपोर्ट 

मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान ने ऑपरेशन सिंदूर पर जारी सियासी युद्ध को और भड़का दिया।बीजेपी हमलावर हुई और जमकर पलटवार किया। ये कोई पहली बार नहीं है जब खरगे ने आरोप केंद्र सरकार पर लगाया हो। ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च होने से चंद घंटे पहले 6 मई को झारखंड के रांची में खरगे ने ठीक इसी तरह का बयान दिया था। कुल मिलाकर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में सियासी रस्साकशी जोरों पर है। बीजेपी इसे अपने पक्ष में भुनाने की जुगत में है तो वहीं कांग्रेस नए-नए आरोपों के जरिए बीजेपी की कोशिशों को पलीता लगाने का मौका नहीं छोड़ रही। कभी एस जयशंकर का बयान तो कभी विमानों के कथित नुकसान पर वार-पलटवार तेज है, जिसमें अब खरगे ने इंटेलिजेंस इनपुट का नया एंगल जोड़कर सियासी घमासान और तेज कर दिया है।

Exit mobile version