CM Sai Delhi Tour: बदलने वाला है बस्तर का भविष्य, दिल्ली में तैयार होगा बड़ा ब्लूप्रिंट, पीएम और गृह मंत्री को प्रेजेंटेशन देंगे सीएम साय
CM Sai Delhi Tour: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज देर रात लगभग साढ़े 11.30 बजे नई दिल्ली पहुंच रहे हैं।
CM Sai Delhi Tour/ Image Source : CGDPR
- छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे।
- मुख्यमंत्री 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
- इसी दिन वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट करेंगे।
CM Sai Delhi Tour: नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज देर रात लगभग साढ़े 11.30 बजे नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। अपने इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान मुख्यमंत्री 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसी दिन वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट करेंगे।
बस्तर के भविष्य के लिए अहम माना जा रहा सीएम का दौरान
मुख्यमंत्री का यह दौरा खास तौर पर बस्तर के भविष्य को लेकर अहम माना जा रहा है। (CM Sai Delhi Tour) इस बार बैठक का मुख्य फोकस “पोस्ट-माओइस्ट सीनारियो” यानी माओवाद के प्रभाव में कमी के बाद बस्तर के समग्र विकास पर रहेगा। मुख्यमंत्री साय प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के समक्ष बस्तर के विकास का एक विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत करेंगे।
बस्तर के विकास पर केंद्रित हो रहा देश का ध्यान
CM Sai Delhi Tour: सूत्रों के अनुसार, अब देश का ध्यान बस्तर के विकास पर केंद्रित हो रहा है। सुरक्षा के क्षेत्र में मिले सकारात्मक परिणामों के बाद सरकार की प्राथमिकता इस क्षेत्र को तेजी से विकास की मुख्यधारा में लाना है। (CM Sai Delhi Tour) मुख्यमंत्री अपनी प्रस्तुति में बस्तर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, उद्योगों को बढ़ावा देने, निवेश आकर्षित करने, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और आदिवासी क्षेत्रों के समावेशी विकास की रूपरेखा साझा करेंगे।
इन्हे भी पढ़ें:-
- iPhone 17 Price Drop: मोबाइल प्रेमियों के लिए खुशखबरी! एनिवर्सरी सेल में आधी कीमत पर मिल रहा iPhone 17, ऐसा मौका फिर नहीं मिलेगा दोबारा!
- TVS Motors Share Price: ब्रोकरेज फर्म ने अपग्रेड किया TVS मोटर शेयर, 4100 रुपये तय किया टारगेट, निवेशकों के लिए खुली मुनाफे की राह!
- Baloda Bazar Suicide News: नाबालिग छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, लोगों को मिली इस हाल में, देखकर हर कोई रह गया हैरान

Facebook


