दीपके ‘एक्स’ अकाउंट पर रोक को लेकर आईटी मंत्रालय की समिति के सामने होंगे पेश
दीपके ‘एक्स’ अकाउंट पर रोक को लेकर आईटी मंत्रालय की समिति के सामने होंगे पेश
( तस्वीर सहित )
नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार को कहा कि वह संगठन के ‘एक्स’ अकाउंट पर रोक लगाए जाने के मामले में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की एक समिति के समक्ष पेश होंगे।
खबरों के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इससे पहले दीपके को सरकार द्वारा कॉजपा के अकाउंट को प्रतिबंधित (ब्लॉक) किए जाने पर सुनवाई के लिए बुधवार को अपने मुख्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा था।
दीपके ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं आज अपराह्न तीन बजे हमारे अधिकारिक अकाउंट पर रोक लगाने के संबंध में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की समीक्षा समिति के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने जा रहा हूं।’’
यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि दीपके जंतर-मंतर पर कॉजपा के धरने का नेतृत्व कर रहे हैं। आज धरने का पांचवा दिन है। यह धरना परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के लिए दिया जा रहा है, और दीपके ने धरना स्थल छोड़ने से इनकार कर दिया है।
भाषा खारी मनीषा
मनीषा

Facebook


