दिल्ली पुलिस ने हत्या के मामले में 2023 से फरार आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने हत्या के मामले में 2023 से फरार आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने हत्या के मामले में 2023 से फरार आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया
Modified Date: March 21, 2026 / 02:00 pm IST
Published Date: March 21, 2026 2:00 pm IST

नयी दिल्ली, 21 मार्च (भाषा) दिल्ली पुलिस ने हत्या के एक मामले में तीन साल से फरार इनामी आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अतनु हल्दर उर्फ ​​अतुल हल्दर को गुजरात के गांधीनगर से गिरफ्तार किया गया जिस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस ने बताया कि यह मामला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में सितंबर 2023 का है, जब लाठी, चाकू और अन्य धारदार हथियारों से लैस सात से आठ लोगों ने एक व्यक्ति पर उसके घर के पास हमला किया था।

घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हालांकि कथित हमलावरों में से छह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन हल्दर गिरफ्तारी से बचता रहा। लंबे समय तक फरार रहने के बाद अंततः अदालत ने उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि गांधीनगर में वह एक दुकान में सहायक के रूप में काम कर रहा था और वहीं से उसे गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान, हल्दर ने हत्या में अपनी संलिप्तता कथित तौर पर स्वीकार की।

उसने बताया कि घटना के बाद वह मुंबई भाग गया, फिर प्रयागराज और उसके बाद गुजरात चला गया।

भाषा तान्या खारी

खारी


लेखक के बारे में