दिल्ली पुलिस ने हेरोइन गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया

दिल्ली पुलिस ने हेरोइन गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया

दिल्ली पुलिस ने हेरोइन गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया
Modified Date: August 24, 2025 / 03:30 pm IST
Published Date: August 24, 2025 3:30 pm IST

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) दिल्ली पुलिस ने दो मादक पदार्थ आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार करके एक बड़े हेरोइन गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है और पांच करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का प्रतिबंधित मादक पदार्थ भी जब्त किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि टीम ने एक अभियान के तहत 1,049 ग्राम हेरोइन, एक स्कूटर, नकदी और मोबाइल फोन जब्त किए।

पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) संजीव कुमार यादव ने बताया, ‘इस गिरोह की सरगना नंद नगरी निवासी 54 वर्षीय सीमा और शाहदरा में रहने वाली उसकी भाभी (43) हैं।’

अधिकारी ने बताया कि दोनों महिलाओं को 22 अगस्त को जीटीबी अस्पताल के निकट छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया था, जब नंद नगरी के डी-ब्लॉक में स्थित झुग्गी-बस्ती में हेरोइन पहुंचाने की कोशिश कर रही थीं।

अधिकारी ने कहा कि दोनों नीले रंग के स्कूटर पर सवार थीं, जिसे जब्त कर लिया गया है।

भाषा जोहेब देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में