दिल्ली पुलिस ने फोन छीनने की घटना की जांच के दौरान बलात्कार के मामले में वांछित को पकड़ा

दिल्ली पुलिस ने फोन छीनने की घटना की जांच के दौरान बलात्कार के मामले में वांछित को पकड़ा

दिल्ली पुलिस ने फोन छीनने की घटना की जांच के दौरान बलात्कार के मामले में वांछित को पकड़ा
Modified Date: May 13, 2026 / 09:38 pm IST
Published Date: May 13, 2026 9:38 pm IST

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने की घटना की जांच के दौरान बलात्कार के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र के सीएसए कॉलोनी निवासी मनोज उर्फ मन्नू उर्फ ​मोनू के रूप में हुई, जिसे अशोक विहार थाने की टीम ने पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, आज़ादपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई छीना-झपटी की घटना के संबंध में चार मई को एक पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी गई।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस घटना को मनोज नामक व्यक्ति ने अंजाम दिया है जिसे वह जानता है।

शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद आरोपी की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और स्थानीय जानकारी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि उसके पास से छीने गए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी झपटमारी और लूटपाट के छह मामलों में शामिल था।

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि वह उत्तर प्रदेश के आगरा के बरहन थाने में दर्ज बलात्कार के एक मामले में भी वांछित था।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में