Amul Milk Price Hike 2026: सुबह की चाय से बच्चों के गिलास तक..! अमूल ने अचानक बढ़ाए दूध के दाम, जानिए अब कितना देना होगा…
Amul Milk Price Hike 2026: नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी डेयरी ब्रांड्स में शामिल Amul ने उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। अमूल ने पूरे देश में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।
amul milk/ image source: ibc24
- अमूल दूध हुआ महंगा
- दो रुपये लीटर बढ़े
- नई दरें लागू हुईं
Amul Milk Price Hike 2026: नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी डेयरी ब्रांड्स में शामिल Amul ने उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। अमूल ने पूरे देश में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं, जिससे अब आम आदमी के मासिक बजट पर सीधा असर पड़ना तय माना जा रहा है। खासतौर पर मध्यम वर्गीय परिवारों और रोजाना दूध खरीदने वाले उपभोक्ताओं के खर्च में बढ़ोतरी होगी।
GCMMF ने बुधवार को यह घोषणा की
GCMMF यानी गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ ने बुधवार को यह घोषणा की। संगठन के मुताबिक, यह मूल्य वृद्धि पूरे भारत में समान रूप से लागू होगी। नई कीमतों के अनुसार, अमूल फुल क्रीम दूध अब 72 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। इससे पहले आखिरी बार 1 मई 2025 को दूध के दाम बढ़ाए गए थे।
यह बढ़ोतरी करीब 2.5 से 3.5 फीसदी के बीच है
कंपनी के अनुसार, यह बढ़ोतरी करीब 2.5 से 3.5 फीसदी के बीच है, जो औसत खाद्य महंगाई दर से कम बताई जा रही है। हालांकि, लगातार बढ़ती महंगाई के बीच उपभोक्ताओं के लिए यह राहत की खबर नहीं है। रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल दूध महंगा होने से चाय, कॉफी, मिठाई और घरेलू रसोई के खर्च पर असर पड़ सकता है।
दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के लिए नई दरें भी जारी कर दी गई हैं। 500 मिलीलीटर स्लिम एंड ट्रिम दूध अब 27 रुपये में मिलेगा। ताजा दूध 30 रुपये, गाय का दूध 31 रुपये और गोल्ड दूध 36 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं भैंस के दूध की कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद यह अब 80 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
मुख्य कारण भी बताया
अमूल ने इस मूल्य वृद्धि के पीछे लागत बढ़ने को मुख्य कारण बताया है। संगठन का कहना है कि पशु आहार, पैकेजिंग फिल्म, ईंधन और परिवहन लागत में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा किसानों से दूध खरीदने की कीमत भी बढ़ाई गई है। किसानों को प्रति किलोग्राम फैट पर 30 रुपये अधिक दिए जा रहे हैं, जो पिछले साल की तुलना में 3.7 फीसदी ज्यादा है।
अमूल का कहना है कि उपभोक्ताओं से मिलने वाले हर 1 रुपये में से लगभग 80 पैसे सीधे दूध उत्पादक किसानों तक पहुंचते हैं। ऐसे में यह फैसला किसानों को बेहतर दाम देने और उत्पादन बढ़ाने के लिए जरूरी बताया गया है।
इस बीच अमूल का कारोबार भी लगातार बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का कुल कारोबार 1 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के चलते कंपनी ने 11 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। संगठन प्रतिदिन करीब 31 करोड़ लीटर दूध एकत्र करता है और दूध, मक्खन, पनीर, घी तथा आइसक्रीम जैसे अरबों पैक हर साल बाजार में पहुंचाता है।
इन्हें भी पढ़ें:-
ट्रंप की ‘गोल्डन डोम’ रक्षा योजना पर 20 वर्षों में 1.2 हजार अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान
नींबू तोड़ने को लेकर हुए विवाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या
बेंगलुरु में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन में चार्जिंग के दौरान विस्फोट के कारण एक व्यक्ति की मौत
जम्मू: सांप मारने और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े वीडियो पर विहिप ने शिकायत दर्ज कराई
महिला आयोग व दिल्ली पुलिस ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर उच्च स्तरीय समीक्षा की

Facebook


