दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: November 12, 2021 11:04 am IST

नयी दिल्ली, 12 नवंबर (भाषा) दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम, 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

शहर में बृहस्पतिवार को भी न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान था।

आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत रहा।

सफदरजंग और पालम मौमस निगरानी केन्द्रों में सुबह साढे़ पांच बजे दृश्यता क्रमश: 200 मीटर और 500 मीटर रही।

आईएमडी के अनुसार, शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘बेहद घना’, 51 से 200 मीटर के बीच ‘घना’, 201 से 500 के मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘हल्का’ माना जाता है।

शहर में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सबसे कम तापामन था।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में