दिल्ली में पिछले चार साल में मौसम की सबसे गर्म रातें दर्ज
दिल्ली में पिछले चार साल में मौसम की सबसे गर्म रातें दर्ज
नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) इस बार गर्मियों में सूर्यास्त के बाद भी दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिली। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले चार वर्षों की सबसे गर्म रातें दर्ज की गईं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, मार्च से जून की मानसून-पूर्व अवधि में औसत न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 2022 के बाद सबसे अधिक है।
उनतीस जून तक दर्ज आंकड़ों के अनुसार, मार्च-जून अवधि में औसत न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले यह 2021 में 21.2, 2022 में 23.3, 2023 में 20.9, 2024 में 22.8 और 2025 में 22.5 डिग्री सेल्सियस था। इस प्रकार, यह 2022 के बाद सबसे अधिक मौसमी औसत है।
वहीं, 28 जून तक मार्च-जून अवधि का औसत अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 2021 में 36.5, 2022 में 38.4, 2023 में 35, 2024 में 37.6 और 2025 में 36.6 डिग्री सेल्सियस था। पिछले छह वर्षों में यह 2024 के बाद दूसरा सर्वाधिक औसत तापमान है।
भाषा
राखी नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


