Delhi Terror Alert News : बड़ी साजिश का साया! राजधानी में आतंकी हमले के इनपुट से मचा हड़कंप, भाजपा कार्यालय समेत ये प्रमुख ठिकाने हाई अलर्ट पर

दिल्ली में आतंकी हमले के इनपुट के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। भाजपा मुख्यालय समेत संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Delhi Terror Alert News : बड़ी साजिश का साया! राजधानी में आतंकी हमले के इनपुट से मचा हड़कंप, भाजपा कार्यालय समेत ये प्रमुख ठिकाने हाई अलर्ट पर

Delhi Terror Alert News / Image Source ; AI GENERATED

Modified Date: May 10, 2026 / 08:31 am IST
Published Date: May 10, 2026 8:26 am IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में आतंकी हमले के इनपुट के बाद राजधानी में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।
  • भाजपा मुख्यालय और प्रमुख सरकारी इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
  • बाजारों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

नई दिल्ली: Delhi Terror Alert News  देश की राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले का हाई अलर्ट जारी किया गया है। टेरर अटैक के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। संभावित खतरे को देखते हुए दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने राजधानी के संवेदनशील इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया है।

Terror Attack Input Delhi इन ठिकानों पर है आतंकियों की नजर

खुफिया इनपुट के अनुसार, आतंकी गोलीबारी और आत्मघाती हमले की साजिश रच सकते हैं। इसे देखते हुए भाजपा मुख्यालय (BJP Headquarter) और प्रमुख सरकारी इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता कर दिया गया है। इन इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और आने-जाने वाले हर संदिग्ध पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

BJP Headquarter Security संवेदनशील इलाकों में सघन तलाशी

सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी के भीड़भाड़ वाले बाजारों, परिवहन केंद्रों (बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन) और अन्य संवेदनशील इलाकों में सघन जांच जारी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.