दिल्ली में बादल छाए रहे, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम

Ads

दिल्ली में बादल छाए रहे, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम

  •  
  • Publish Date - September 17, 2022 / 10:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) दिल्ली में शनिवार सुबह बादल छाए रहे और राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन में कहा गया है कि दिन में सामान्यत: बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में पिछले दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना रहा, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और यातायात जाम भी रहा।

आईएमडी के बुलेटिन में कहा गया है कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह करीब साढ़े नौ बजे अच्छी (38) श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 को मध्यम, 201 और 300 को खराब, 301 और 400 को बहुत खराब और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

भाषा सुरभि पवनेश

पवनेश