सरकार के कोई कमी नहीं के दावे के बाद भी असम के कुछ हिस्सों में लोगों ने घबराकर ईंधन खरीदा

सरकार के कोई कमी नहीं के दावे के बाद भी असम के कुछ हिस्सों में लोगों ने घबराकर ईंधन खरीदा

सरकार के कोई कमी नहीं के दावे के बाद भी असम के कुछ हिस्सों में लोगों ने घबराकर ईंधन खरीदा
Modified Date: March 26, 2026 / 12:59 am IST
Published Date: March 26, 2026 12:59 am IST

गुवाहाटी, 25 मार्च (भाषा) गुवाहाटी समेत असम के कई हिस्सों में बुधवार को लोगों द्वारा घबराहट में पेट्रोल और डीजल की खरीदारी करने की खबरें सामने आईं और सोशल मीडिया पर ईंधन की कमी की खबरें फैलती रहीं, जबकि सरकार ने पुष्टि की कि आपूर्ति में कोई कमी नहीं है।

पेट्रोल की कमी की आशंका में लोग अपने वाहनों में ईंधन भरवाने की कोशिश करते दिखे, जिसके कारण पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें देखी गईं।

गुवाहाटी में घबराहट में खरीदारी के कारण भंडार खत्म होने के बाद कई पेट्रोल पंप पर ‘ईंधन नहीं है’ के साइन बोर्ड लगा दिए गए या उन्हें पूरी तरह से बंद कर दिया गया।

गोलाघाट, नगांव और दरांग जिलों सहित अन्य स्थानों से भी घबराहट में खरीदारी के कारण भंडार खत्म होने की इसी तरह की खबरें मिलीं।

हालांकि, मुख्य सचिव रवि कोटा ने इस बात पर जोर दिया कि ईंधन की कोई कमी नहीं है और उन्होंने दहशत फैलाने के लिए ‘शरारती तत्वों’ को दोषी ठहराया।

कोटा ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ‘राज्य में पेट्रोल या डीजल की कोई कमी नहीं है। हमने आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल सहित सभी आपूर्तिकर्ताओं से इसकी पुष्टि कर ली है।’

भाषा

शुभम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में