Nigeria Terrorist Attack 2026: बहुत बड़ा आतंकी हमला! सुरक्षा बलों पर घात लगाकर किया गया हमला, 10 से ज्यादा की मौत
Nigeria Terrorist Attack 2026: नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी प्रांत केब्बी में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर बड़ा हमला किया है। इस हमले में 10 सुरक्षाकर्मियों समेत कुल 11 लोगों की मौत हो गई।
NIGERIA ATTACK/ image source: mintelworld X HANDLE
- नाइजीरिया में आतंकी हमला
- 10 सुरक्षाकर्मी और 1 नागरिक की मौत
- सुरक्षा बलों पर घात लगाकर किया गया हमला
Nigeria Terrorist Attack 2026: अबुजा, 25 मार्च। नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी प्रांत केब्बी में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर बड़ा हमला किया है। इस हमले में 10 सुरक्षाकर्मियों समेत कुल 11 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को इस घटना की पुष्टि की। सुरक्षा बलों को एक आपातकालीन सूचना मिली थी, जिसके आधार पर वे संभावित हमले को रोकने के लिए मौके पर पहुंच रहे थे। इसी दौरान सशस्त्र आतंकवादियों ने पहले से घात लगाकर उन पर हमला कर दिया।
Governor Nasir Idris visited the area following an attack by Lakurawa militants on soldiers in Shanga Local Government Area of Kebbi State,Nigeria. The attack reportedly killed 13 soldiers and burned two vehicles. pic.twitter.com/UXGmoZ79pa
— Mintel World (@mintelworld) March 25, 2026
Kebbi Attack News: शांगा इलाके की घटना
जानकारी के अनुसार, Nigeria Terrorist Attack 2026 मंगलवार देर रात शांगा परिषद क्षेत्र में हुआ। सुरक्षा बलों को एक आपातकालीन सूचना मिली थी, जिसके आधार पर वे संभावित हमले को रोकने के लिए मौके पर पहुंच रहे थे। इसी दौरान सशस्त्र आतंकवादियों ने पहले से घात लगाकर उन पर हमला कर दिया। केब्बी प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता याह्या सरकी ने बताया कि हमले में मरने वालों में नौ सैनिक, एक पुलिसकर्मी और एक स्थानीय नागरिक शामिल हैं। आतंकियों ने अचानक हमला कर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया, जिससे उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला।
Nigerian Security Forces Ambush: आतंकियों ने कई वाहनों में भी लगाई आग
हमले के दौरान आतंकवादियों ने कई वाहनों में भी आग लगा दी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।अधिकारियों के अनुसार, हमले के पीछे सक्रिय आतंकी समूहों का हाथ होने की आशंका है, जो पिछले कुछ समय से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। सुरक्षा बलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। शांगा इलाके में हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है। फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है और सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, ताकि हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Vande Bharat: मिडिल ईस्ट जंग पर आर-पार, विपक्ष है साथ पर कांग्रेस नाराज!… सर्वदलीय बैठक से नदारत रहे दिग्गज, भारत की कूटनीति पर क्या असर डालेंगे जंग के ये हालात?
- Clay Pot Water Benefits : फ्रिज का ठंडा पानी छोड़ें! मिट्टी के घड़े का पानी पीने के फायदे
- All-Party Meeting Update: ‘हम पाकिस्तान की तरह दलाल राष्ट्र नहीं’.. ईरान-US के बीच PAK की मध्यस्थता पर सरकार का बड़ा बयान, विपक्ष के इस आरोप का भी किया खंडन

Facebook


