पंजाब के लुधियाना में ढाबा मालिक की गोली मारकर हत्या

पंजाब के लुधियाना में ढाबा मालिक की गोली मारकर हत्या

पंजाब के लुधियाना में ढाबा मालिक की गोली मारकर हत्या
Modified Date: September 23, 2025 / 01:39 pm IST
Published Date: September 23, 2025 1:39 pm IST

लुधियाना, 23 सितंबर (भाषा) पंजाब के लुधियाना के साहनेवाल इलाके में एक ढाबा मालिक की तीन अज्ञात ग्राहकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त रूपिंदर सिंह ने बताया कि सोमवार रात बिल को लेकर हुए विवाद के बाद यह घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि विवाद गरमागरम बहस में तब्दील हो गया और एक आरोपी ने ढाबा मालिक पर गोली चला दी। घटना के बाद तीनों मौके से भाग गये।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वे आरोपियों का पता लगाने के लिए आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

भाषा राखी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में