भाजपा का प्रस्ताव ठुकराने पर दिलजीत दोसांझ को भयभीत करने के हथकंडे अपनाए गए: पंजाब के मुख्यमंत्री
भाजपा का प्रस्ताव ठुकराने पर दिलजीत दोसांझ को भयभीत करने के हथकंडे अपनाए गए: पंजाब के मुख्यमंत्री
नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को नीट-यूजी परीक्षा के कथित प्रश्नपत्र लीक को लेकर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की और इसे लाखों छात्रों के साथ ‘‘विश्वासघात’’ बताया।
मान ने आरोप लगाया कि पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ द्वारा भाजपा के कहने पर राजनीति में आने से इनकार करने के बाद, उनके खिलाफ डराने-धमकाने का हथकंडा अपनाया गया।
उन्होंने जोर देकर कहा कि आम आदमी पार्टी ‘रंगला पंजाब’ के नारे पर दोबारा जनादेश मांगेगी और मुफ्त बिजली, नगद रहित स्वास्थ्य सेवा और विकासोन्मुखी शासन को अपने वादों के प्रमाण के रूप में पेश करेगी।
पंजाब में विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने वाले हैं।
यहां मीडिया से बातचीत के दौरान मान ने कहा कि नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक की घटना ने लाखों उम्मीदवारों के सपनों को चकनाचूर कर दिया है और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने में केंद्र की विफलता को उजागर किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘छात्रों ने परीक्षा पास करने की उम्मीद में अथक परिश्रम किया था और दिन-रात जागकर पढ़ाई की थी, लेकिन परीक्षा पत्र लीक होने से उनकी आकांक्षाओं को गहरा झटका लगा है।’’
मान ने पत्रकारों से कहा, ‘‘छात्र गहरे सदमे में हैं क्योंकि केंद्र सरकार उनके करियर के साथ हुए इस धोखे को रोकने में विफल रही है। इस प्रश्नपत्र लीक के कारण लाखों उम्मीदें टूट गई हैं। केंद्र को परीक्षा का निष्पक्ष और स्वतंत्र संचालन सुनिश्चित करना चाहिए था।’’
भाषा शुभम शफीक
शफीक
शफीक

Facebook


