एनसीसी के महानिदेशक ने राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में कोर के विस्तार की समीक्षा की

एनसीसी के महानिदेशक ने राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में कोर के विस्तार की समीक्षा की

एनसीसी के महानिदेशक ने राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में कोर के विस्तार की समीक्षा की
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: October 30, 2021 10:24 pm IST

जोधपुर (राजस्थान), 30 अक्टूबर (भाषा) एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने राजस्थान के बाड़मेर में शनिवार को सीमावर्ती इलाकों में कोर के विस्तार की समीक्षा की।

लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने जोधपुर से बाड़मेर के उत्तरलाई ‘एयरबेस’ तक एनसीसी के हल्के विमान से उड़ान भरी। उनके साथ राजस्थान एनसीसी के उप महानिदेशक एयर कोमोडोर एल. के. जैन भी थे।

एनसीसी के महानिदेशक को कमांडिंग आफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल आर. एस. कुशवाहा ने सीमावर्ती इलाकों में एनसीसी के विस्तार और विभिन्न प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने बाड़मेर में सरकारी पीजी कॉलेज का दौरा किया और कैडेट तथा कर्मचारियों से बातचीत की।

भाषा नीरज नीरज पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में