बेटे की शादी में बुलाया 50 से अधिक लोगों को, 15 आए कोरोना की जद में, एक की मौत, अब कलेक्टर ने लगाया 6,26,600 रुपए का जुर्माना

बेटे की शादी में बुलाया 50 से अधिक लोगों को, 15 आए कोरोना की जद में, एक की मौत, अब कलेक्टर ने लगाया 6,26,600 रुपए का जुर्माना

बेटे की शादी में बुलाया 50 से अधिक लोगों को, 15 आए कोरोना की जद में, एक की मौत, अब कलेक्टर ने लगाया 6,26,600 रुपए का जुर्माना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: June 27, 2020 5:23 pm IST

भीलवाड़ा: कोरोना संकट के चलते सरकार ने शादी समारोह में 50 और अंत्येष्ठी के कार्यक्रम में 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी है। लेकिन लगातार नियमों को ताक में रखकर लोग तय सीमा से अधिक लोग इन समारोह में शामिल हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के भिलवाड़ा जिले से आया है, जहां बेटे की शादी में 50 से अधिक लोगों को आमंत्रित करने वाले युवक को जिला कलेक्टर ने 6 लाख 26 हजार 6 सौ रुपए का जुर्माना लगाया है।

Read More: सांसद ज्योत्सना महंत की पहल पर 86 हजार से अधिक पेंशनधारियों को मिलेंगे 300 रुपए अतिरिक्त

मिली जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा जिले में रहने वाले एक शख्स ने अपने बेटे की शादी में 50 से अधिक लोगों को आमंत्रित किया था। शादी का आयोजन 13 जून को किया गया था। वहीं शादी में शामिल होने 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें से एक युवक की मौत हो गई है। मामले की जानकारी होने पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए दूल्हे के पिता को 6 लाख 26 हजार 6 सौ रुपए जुर्माना लगाया गया है।

Read More: क्रिकेटर रोहित शर्मा करते हैं कड़ी मेहनत, लेकिन लोगों को इस बात की है बड़ी गलतफहमी… जानिए

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"