द्रमुक ने 2026 के तमिलनाडु चुनाव के लिए ‘स्टालिन थोडारट्टम’ गीत जारी किया

द्रमुक ने 2026 के तमिलनाडु चुनाव के लिए 'स्टालिन थोडारट्टम' गीत जारी किया

द्रमुक ने 2026 के तमिलनाडु चुनाव के लिए ‘स्टालिन थोडारट्टम’ गीत जारी किया
Modified Date: April 1, 2026 / 09:17 pm IST
Published Date: April 1, 2026 9:17 pm IST

चेन्नई, एक अप्रैल (भाषा) द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को अपना चुनावी गीत ‘स्टालिन थोडारट्टम, तमिलनाडु वेल्लट्टम’ (स्टालिन का शासन जारी रहे, तमिलनाडु की जीत हो) आधिकारिक तौर पर जारी किया।

यह गीत पार्टी के आईटी विभाग द्वारा जारी किया गया। यह गीत जमीनी स्तर पर लामबंदी और प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित ‘द्रविड़ मॉडल’ शासन को रेखांकित करता है।

इसमें पार्टी के हालिया ‘सुपरस्टार घोषणापत्र’ के वादे प्रमुखता से शामिल हैं, जिनमें गृहिणियों के लिए 8,000 रुपये का घरेलू उपकरण कूपन भी शामिल है। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के उद्देश्य से बनाया गया यह गीत सोशल मीडिया पर प्रसारित रहा है।

भाषा अमित अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में