Poonam Pandey Fake Pregnancy News: पूनम पांडे ने किया मां बनने का झूठा नाटक, बेबी बंप वाली तस्वीरों को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, खुद वीडियो शेयर कर बताई बड़ी वजह

Poonam Pandey Fake Pregnancy News: पूनम पांडे ने अप्रेल फूल के नाम पर अपनी प्रेग्नेंसी की झूठी खबर फैलाई है।

Poonam Pandey Fake Pregnancy News: पूनम पांडे ने किया मां बनने का झूठा नाटक, बेबी बंप वाली तस्वीरों को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, खुद वीडियो शेयर कर बताई बड़ी वजह

Poonam Pandey Fake Pregnancy News/Image Credit: Poonam Pandey Instagram

Modified Date: April 1, 2026 / 05:52 pm IST
Published Date: April 1, 2026 5:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पूनम एक बार फिर झूठी खबर को लेकर सुर्ख़ियों में है।
  • पूनम ने अप्रेल फूल के नाम पर अपनी प्रेग्नेंसी की झूठी खबर फैलाई है।
  • पूनम पांडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की थी।

Poonam Pandey Fake Pregnancy News: मुंबई: अभिनेत्री पूनम पांडे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पूनम ने अपनी मौत की खबर से लोगों को हैरान कर दिया था जो कि एक फर्जी खबर थी। वहीं पूनम एक बार फिर झूठी खबर को लेकर सुर्ख़ियों में है। पूनम ने अप्रेल फूल के नाम पर अपनी प्रेग्नेंसी की झूठी खबर फैलाई है। पूनम पांडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में पूनम बेबी बंप के साथ पोज करते हुए नजर आयी और प्रेग्नेंसी अनाउंस की। वहीं, पूनम ने आज यानी कि 1 अप्रैल को वीडियो शेयर कर बताया कि प्रेगनेंसी की खभर महज एक झूठ थी।

वीडियो शेयर करते हुए पूनम ने कहा, दोस्तों आपकी बधाई और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया, लेकिन मैं प्रेगनेंट नहीं हूं यार। (Poonam Pandey Fake Pregnancy News) ये अप्रैल फूल डे है। प्रैंक था यार। दुनिया में इतना स्ट्रेस है मुझे लगा कि मैं आपको थोड़ा एंटरटेन कर लूं। मैं ठहरी पूनम पांडे मेरा तो काम है आपको हैरान करना।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)

पूनम ने मौत की खबर से मचाई थी सनसनी

Poonam Pandey Fake Pregnancy News:  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पूनम एक बार अपनी मौत का ढोंग भी रचा चुकी हैं। पूनम को लेकर खबर आई थी कि कैंसर से उनका निधन हो गया है। खबर बुरी तरह वायरल हुई. लोगों ने इस खबर को इस कदर सच माना की उनके करीबी दोस्त भी श्रद्धांजलि देने लगे थे। उनके करीबी एजाज खान ने तो घरवालों तक पर शक जता दिया था। (Poonam Pandey Fake Pregnancy News) हालांकि बाद में बता चला कि ये कैंसर अवेयरनेस के तहत किया गया एक स्टंट था। इसे कई लोगों ने काफी नेगेटिव तरीके से लिया क्योंकि किसी की मौत की खबर मजाक नहीं होती। पूनम ने खुद सामने आकर बताया था कि वह ठीक हैं और बस अवेयरनेस के लिए ऐसा किया था।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.