बंगाल में पूजा समारोह में डॉक्टर को विरोध बैज पहनने के कारण पुलिस ने हिरासत में लिया

बंगाल में पूजा समारोह में डॉक्टर को विरोध बैज पहनने के कारण पुलिस ने हिरासत में लिया

बंगाल में पूजा समारोह में डॉक्टर को विरोध बैज पहनने के कारण पुलिस ने हिरासत में लिया
Modified Date: October 15, 2024 / 10:21 pm IST
Published Date: October 15, 2024 10:21 pm IST

कोलकाता, 15 अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल सरकार के दुर्गा पूजा समारोह में ड्यूटी पर मौजूद एक डॉक्टर को प्रदर्शनकारी जूनियर चिकित्सकों के समर्थन वाला बैज पहनने के कारण मंगलवार शाम कोलकाता पुलिस ने हिरासत में ले लिया। चिकित्सकों ने यह बात कही।

उन्होंने दावा किया कि रेड रोड पर दुर्गा पूजा समारोह में कोलकाता नगर निगम की चिकित्सा टीम के साथ आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर तपब्रत रॉय को पुलिस ने कथित तौर पर ‘प्रतीकी अनशनकारी’ लिखा बैज पहनने के कारण पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उन्हें मैदान थाने ले जाया गया।

पीटीआई द्वारा संपर्क किए जाने पर कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वह पूजा समारोह में व्यस्त हैं और इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से पहले थाने से जानकारी लेंगे।

इस संबंध में एक आंदोलनकारी डॉक्टर ने कहा कि रॉय ने उन्हें फोन किया और घटना की जानकारी दी।

डॉक्टर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने उनसे अपनी ‘लाइव लोकेशन’ साझा करने के लिए कहा, लेकिन उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया। हम जीपीएस को ट्रैक करने में कामयाब रहे और मैदान थाने के बाहर उनका पता लगा लिया। इसके बाद हम वहां पहुंचे। पुलिस हमारे साथ सहयोग नहीं कर रही है और जिस आरोप में उन्हें हिरासत में लिया गया है, उसका विवरण हमें नहीं दे रही है।’’

भाषा नेत्रपाल अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में