कश्मीर में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ मोर्चा संभालेगा श्वान दस्ता

कश्मीर में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ मोर्चा संभालेगा श्वान दस्ता

कश्मीर में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ मोर्चा संभालेगा श्वान दस्ता
Modified Date: April 23, 2026 / 05:38 pm IST
Published Date: April 23, 2026 5:38 pm IST

श्रीनगर, 23 अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और इसके व्यापार के खिलाफ अपने प्रयासों को और मजबूती प्रदान करने के लिए श्वान दस्ते की तैनात की है।

यहां बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान के तहत प्रयासों को मजबूत करते हुए शोपियां पुलिस ने सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की 14वीं बटालियन के समन्वय से जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को मजबूत करने के लिए अपनी श्वान दस्ता इकाई (नारकोटिक्स डॉग स्क्वाड) को तैनात किया है।’’

अधिकारियों ने बताया कि एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत छुपा कर रखे गए मादक पदार्थों का पता लगाने के लिए कई चौकियों पर प्रशिक्षित श्वान दस्तों को तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘छुपा कर रखे गए प्रतिबंधित सामान की पहचान करने में श्वान दस्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी और इसके व्यापार में शामिल लोगों की समय पर गिरफ्तारी संभव हो पाती है।’’

अधिकारियों ने बताया कि पूरे जिले में वाहनों की गहन जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘संदिग्ध वाहनों की निर्धारित नाका चौकियों पर मानक संचालन प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन करते हुए गहन तलाशी ली जा रही है।’’

भाषा यासिर नरेश

नरेश


लेखक के बारे में