रिकॉर्ड दो बार रेट बकलर ट्रॉफी जीतने वाले सर्जन बने झारखंड के डॉ. बिभूति कश्यप
रिकॉर्ड दो बार रेट बकलर ट्रॉफी जीतने वाले सर्जन बने झारखंड के डॉ. बिभूति कश्यप
रांची, 15 फरवरी (भाषा) नेत्र रोग सोसायटी ने झारखंड के युवा रेटिना सर्जन डॉ. बिभूति कश्यप को एक ही वर्ष में दो रेट बकलर ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के एकमात्र सर्जन बनने के लिए सम्मानित किया है।
रेट बकलर ट्रॉफी को अक्सर सर्जिकल रेटिना का ‘ऑस्कर’ कहा जाता है।
इस पुरस्कार में आरएस ओवेन्स द्वारा बनाई गई आठ पाउंड वजनी, 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी प्रतिमा वाली ट्रॉफी होती है। यह वही कंपनी है जो प्रतिष्ठित अकादमी पुरस्कारों की ट्राफियां बनाती है।
अखिल भारतीय नेत्र रोग सोसाइटी (एआईओएस) के अध्यक्ष डॉ. पार्थ बिस्वास ने शनिवार रात यहां झारखंड नेत्र रोग सोसाइटी (जेओएस) के वार्षिक सम्मेलन में कहा, ‘‘प्रतिष्ठित अमेरिकन सोसाइटी ऑफ रेटिना स्पेशलिस्ट में दो पुरस्कार जीतना एक बड़ी उपलब्धि है। हमें उन पर गर्व है।’’
एआईओएस के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन राजन ने डॉ. कश्यप को भारतीय नेत्र विज्ञान का ‘चमकता सितारा’ करार दिया।
भाषा रवि कांत रवि कांत रंजन
रंजन

Facebook


