Ishan Kishan Wedding: ईशान किशन की दुल्हन बनेगी ये मॉडल! शादी को लेकर दादा ने किया बड़ा खुलासा, कहा- ‘हम उसे अपनाने को तैयार है’

Ishan Kishan Wedding: ईशान किशन की दुल्हन बनेगी ये मॉडल! शादी को लेकर दादा ने किया बड़ा खुलासा, कहा- 'हम उसे अपनाने को तैयार है'

Ishan Kishan Wedding: ईशान किशन की दुल्हन बनेगी ये मॉडल! शादी को लेकर दादा ने किया बड़ा खुलासा, कहा- ‘हम उसे अपनाने को तैयार है’

Ishan Kishan Wedding | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 16, 2026 / 11:44 am IST
Published Date: February 16, 2026 10:37 am IST
HIGHLIGHTS
  • जयपुर की मॉडल से शादी करेंगे ईशान किशन
  • खुद दादा अनुराग पांडेय ने किया खुलासा
  • कहा- 'हम उसे अपनाने को तैयार है'

पटना:  भारतीय टीम ने रविवार को T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान को हराकर जीत हासिल की है। इस जीत से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस मैच के हीरो रहे ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिसके बाद अब ईशान किशन की शादी (Ishan Kishan Wedding) की चर्चा सोशल मीडिया तेजी से फैल गई है। बताया जा रहा है कि ईशान किशन जयपुर के एक मॉडल से शादी करने जा रहे हैं। इस बात का खुलासा खुद उनके दादा अनुराग पांडेय ने किया है।

दादा ने किया बड़ा खुलासा

Ishan Kishan Wedding दरअसल, ईशान किशन के दादा अनुराग पांडेय ने उनकी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि “…ईशान किशन जिससे भी शादी करना चाहे, हम उसे अपनाने को तैयार हैं। अदिति उसकी गर्लफ्रेंड है…वह एक मॉडल है…बच्चों को जो खुश करता है, उसे अपनाना चाहिए।”

2019 IPL से शुरू हुई चर्चाएं

आपको बता दें कि ईशान और अदिति की नजदीकियों की चर्चा 2019 IPL से शुरू हुई। मैच के दौरान स्टैंड में अदिति की मौजूदगी चर्चा में रही। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल होने लगीं। हालांकि लंबे समय तक दोनों ने सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा। करीबी लोगों को पहले से रिश्ते का अंदाजा था। अब यह रिश्ता खुलकर सामने आ चुका है।

कौन हैं अदिति हुंडिया?

बता दें कि अदिति हुंडिया एक मॉडल है। मॉ​डलिंग की दुनिया में उनका जाना पहचाना नाम है। वह मिस डीवा 2018 की विनर रह चुकी हैं। फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भी फाइनलिस्ट रहीं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।