पंजाब के अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन और हेरोइन का पैकेट बरामद

पंजाब के अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन और हेरोइन का पैकेट बरामद

पंजाब के अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन और हेरोइन का पैकेट बरामद
Modified Date: June 10, 2024 / 12:09 pm IST
Published Date: June 10, 2024 12:09 pm IST

चंडीगढ़, 10 जून (भाषा) पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक गांव के बाहरी इलाके से एक ड्रोन के साथ ही हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान बीएसएफ जवानों ने रतनखुर्द गांव के बाहरी इलाके में चीन निर्मित ड्रोन और 530 ग्राम हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया।

प्रवक्ता ने बताया कि पैकेट पीले रंग के चिपकने वाले टेप में लपेटा हुआ था तथा उसमें एक छोटी ‘एलईडी लाइट’ लगी हुई थी।

भाषा

योगेश अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में