Khan Sir Coaching Fire: खान सर के कोचिंग सेंटर में मची अफरातफरी, जान बचाकर इधर उधर भागे छात्र, घटना का वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप
Khan Sir Coaching Fire: खान सर के कोचिंग सेंटर में मची अफरातफरी, जान बचाकर इधर उधर भागे छात्र, घटना का वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप
Khan Sir Coaching Fire | Photo Credit: AI
- खान ग्लोबल स्टडीज में आग
- घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- क्लास में मौजूद सभी को बाहर निकाला गया
पटना: Khan Sir Coaching Fire गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने के साथ ही अगलगी की घटनाओं में भी इजाफा देखने को मिलता है। तेज धूप, बिजली की खराब वायरिंग, शॉर्ट सर्किट और लापरवाही के कारण घरों, दुकानों और खेतों में आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार की राजधानी पटना से सामने आया है। जहां देश के चर्चित खान सर की कोचिंग सेंटर (Khan Sir Coaching Center) में देर शाम भीषण आग लग गई। जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
Khan Global Studies Fire मिली जानकारी के अनुसार, खान सर की कोचिंग सेंटर मुसल्लहपुर हाट (Musallahpur Haat News) में है। जहां अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। कोचिंग के बाहर छात्रों की भीड़ लग गई। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट (Short Circuit Fire) के चलते ऐसा हुआ होगा। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और संस्थान प्रबंधन के स्टाफ और दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के वक्त कैंपस में भारी संख्या में छात्र मौजूद थे। बिजली पैनल खान ग्लोबल स्टडीज के बिल्कुल पास ही स्थित था, जहां से चिंगारी उठने के बाद धुआं फैलने लगा। कोचिंग प्रबंधन ने क्लास में मौजूद सभी छात्रों और कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि इस घटना से किसी प्रकार की जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।
बिहार – पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर में आग लगी। छात्र–शिक्षक बाहर निकले। फिलहाल आग बुझाई गई। शॉर्ट सर्किट से वायरिंग जली थी और धुआं फैल गया था। pic.twitter.com/C0IzW1tDM5
— Sachin Gupta (@Sachingupta) June 25, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: यूपी में BJP की नई लिस्ट.. ’27’ का ब्लू प्रिंट! संगठन में जातीय संतुलन का तड़का, क्या नई टीम में छिपा है कोई चुनावी गणित?
- Uttarakhand Nihang Latest Video: निहंगों का उत्तराखंड–हिमाचल पर बवाल.. बलपूर्वक हटाया पुलिस का बेरिकेडिंग, टकरावपूर्ण बन रही स्थिति, देखें Video
- Passport Fees Hiked Notification: अब पासपोर्ट बनवाने में छूट जायेंगे आपके पसीने!.. सरकार ने 60% से ज्यादा बढ़ाई फीस, आप भी देखें विदेश मंत्रालय का ये नोटिफिकेशन..

Facebook


