जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 1.3 किलोग्राम चरस के साथ नशा तस्कर धरा गया

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 1.3 किलोग्राम चरस के साथ नशा तस्कर धरा गया

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 1.3 किलोग्राम चरस के साथ नशा तस्कर धरा गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: April 12, 2022 7:23 pm IST

जम्मू, 12 अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नशे के एक कथित तस्कर को 1.3 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है । बरामद नशीले पदार्थ की कीमत लाखों रुपये है । पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मेंढर में सोमवार की शाम गश्त के दौरान पुलिस दल ने अरी गांव के रहने वाले मोहम्मद इलियास को रोका और उसकी तलाशी ली।

अधिकारी ने बताया कि इलियास संदिग्ध रूप से व्यवहार कर रहा था और उसकी तलाशी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ बरामद हुआ।

भाषा रंजन उमा

उमा


लेखक के बारे में