मणिपुर से असम लाया जा रहा पांच करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार

मणिपुर से असम लाया जा रहा पांच करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार

मणिपुर से असम लाया जा रहा पांच करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
Modified Date: October 29, 2023 / 03:46 pm IST
Published Date: October 29, 2023 3:46 pm IST

गुवाहाटी, 29 अक्टूबर (भाषा) असम के कार्बी आंगलोंग जिले में पांच करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन जब्त की गई और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को बताया कि मादक पदार्थ मणिपुर से लाया जा रहा था।

पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए शनिवार रात लाहौरिजन चौकी क्षेत्र में वाहन को जांच के लिए रोका।

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सैकिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, वाहन की गहन तलाशी के बाद, ‘‘हमने भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया और एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जो कि मणिपुर का रहने वाला है।’’

पुलिस अभियान की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पुलिस ने साबुन के 50 डिब्बे जब्त किए जिनमें से 637.28 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

असम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब्त किये गये मादक पदार्थ की कुल कीमत स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के मानकों के अनुसार संभवत: 5.1 करोड़ रुपये होगी।

भाषा खारी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में