पारिवारिक विवाद के चलते पिता ने बेटे की हत्या की, बाद में खुद को गोली मार ली

पारिवारिक विवाद के चलते पिता ने बेटे की हत्या की, बाद में खुद को गोली मार ली

पारिवारिक विवाद के चलते पिता ने बेटे की हत्या की, बाद में खुद को गोली मार ली
Modified Date: February 18, 2024 / 03:59 pm IST
Published Date: February 18, 2024 3:59 pm IST

जयपुर, 18 फरवरी (भाषा) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला थाना क्षेत्र में बीती रात पारिवारिक संपत्ति विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने बेटे की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में आत्महत्या कर ली।

थानाधिकारी अजय कुमार ने रविवार को बताया कि थिराजवाला गांव में रामस्वरूप (40) ने शनिवार रात अपने कमरे में चारपाई पर सो रहे अपने बेटे सौरभ (20) की गोली मार कर हत्या कर दी और बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये तथा इस संबंध में राम स्वरूप के खिलाफ हत्या और हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से वारदात मे प्रयुक्त अवैध हथियार (देशी कट्टा) एवं कारतूस बरामद किये हैं।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पिता और बेटे के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज राजकुमार


लेखक के बारे में