पंजाब और हरियाणा में सादे तरीके से मनाया गया दशहरा

पंजाब और हरियाणा में सादे तरीके से मनाया गया दशहरा

पंजाब और हरियाणा में सादे तरीके से मनाया गया दशहरा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: October 25, 2020 1:51 pm IST

चंडीगढ़, 25 अक्टूबर (भाषा) पंजाब और हरियाणा में दशहरे का उत्सव रविवार को फीका रहा और कोविड-19 महामारी को देखते हुए कोई बड़ा आयोजन नहीं हुआ।

दोनों राज्यों में मोहाली, होशियारपुर, फगवाड़ा, जालंधर, अमृतसर, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला समेत विभिन्न स्थानों पर सादे तरीके से पर्व मनाया गया।

जिन स्थानों पर आयोजन हुए वहां कम संख्या में लोग एकत्रित हुए।

दोनों राज्यों में प्रतिवर्ष रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले दहन किये जाते हैं।

इस साल आयोजकों ने छोटे पुतले बनाकर सादे तरीके से त्योहार मनाया।

भाषा यश दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में