नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूंकप आया, दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड में झटके महसूस किये गये

नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूंकप आया, दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड में झटके महसूस किये गये

नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूंकप आया, दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड में झटके महसूस किये गये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: November 12, 2022 8:57 pm IST

नयी दिल्ली : देहरादून, 12 नवंबर (भाषा) दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और उत्तरी भारत के कुछ राज्यों में शनिवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए।

अधिकारियों के मुताबिक, 5.4 तीव्रता के भूकंप का केंद्र नेपाल में था जो उत्तराखंड में जोशीमठ से दक्षिणपूर्व में 212 किलोमीटर दूर था।

भूकंप का झटका शाम सात बजकर 57 मिनट पर महसूस किया गया।

इससे तीन दिन पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जिसका केंद्र नेपाल में था। पड़ोसी देश में इस भूकंप की वजह से छह लोगों की मौत हो गई थी।

नेपाल में एक सप्ताह में तीसरी बार भूकंप आया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र नेपाल में 10 किलोमीटर की गहराई में था।

उत्तराखंड में पिथौरागढ़, मुनस्यारी और गंगोलीहाट सहित कई स्थानों पर भूकंप का झटका महसूस किया गया।

पिथौरागढ़ के आपदा प्रबंधन अधिकारी बीएस महर ने पीटीआई-भाषा को बताया, “भूकंप की उत्पत्ति 10 किलोमीटर सतह के नीचे हुई थी और यह स्थान नेपाल के सिलंगा शहर से तीन किलोमीटर दूर था। प्रभावित देश भारत, चीन और नेपाल हैं।”

भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की जानकारी फौरन नहीं मिल सकी। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

भाषा नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में