नेपाल में 6.4 की तीव्रता का भूकंप, उत्तर भारत में भी महसूस किए गए झटके

नेपाल में 6.4 की तीव्रता का भूकंप, उत्तर भारत में भी महसूस किए गए झटके

नेपाल में 6.4 की तीव्रता का भूकंप,  उत्तर भारत में भी महसूस किए गए झटके
Modified Date: November 4, 2023 / 12:04 am IST
Published Date: November 4, 2023 12:04 am IST

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) नेपाल में शुक्रवार रात 6.4 की तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी।

एनसीएस के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल में 10 किलोमीटर की गहराई में था।

दिल्ली-एनसीआर में लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए और अपने घरों से बाहर निकल आए। बीते एक महीने में यह तीसरी बार है, जब नेपाल में भूकंप के तेज झटके आये हैं।

भाषा पारुल अमित

अमित


लेखक के बारे में