अर्थशास्त्री नीलकंठ मिश्रा विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक नियुक्त किए गए

अर्थशास्त्री नीलकंठ मिश्रा विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक नियुक्त किए गए

अर्थशास्त्री नीलकंठ मिश्रा विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक नियुक्त किए गए
Modified Date: June 5, 2026 / 12:40 am IST
Published Date: June 5, 2026 12:40 am IST

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) अर्थशास्त्री नीलकंठ मिश्रा को बृहस्पतिवार को तीन साल के कार्यकाल के लिए अमेरिका में विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया।

वह उत्तर प्रदेश कैडर के 1981 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी परमेश्वरन अय्यर का स्थान लेंगे।

अय्यर को फरवरी 2023 में इस पद पर नियुक्त किया गया था।

कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने मिश्रा की नियुक्ति को विश्व बैंक मुख्यालय, वाशिंगटन डीसी, अमेरिका में कार्यकारी निदेशक के रूप में तीन साल के कार्यकाल के लिए मंजूरी दी है। यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से शुरू होगी।

मिश्रा प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के अंशकालिक सदस्य हैं, जो केंद्र सरकार, विशेष रूप से प्रधानमंत्री को आर्थिक मुद्दों पर सलाह देने के लिए गठित एक स्वतंत्र निकाय है।

भाषा तान्या सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में