रहेजा डेवलपर्स के खिलाफ ईडी की छापेमारी
रहेजा डेवलपर्स के खिलाफ ईडी की छापेमारी
नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने घर खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में रियल एस्टेट कंपनी रहेजा डेवलपर्स के परिसरों पर शनिवार को छापेमारी की।
अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई के तहत दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में करीब सात परिसरों पर छापे मारे जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कंपनी की परियोजना रहेजा रेवांता में घर खरीदारों से कथित धोखाधड़ी करने और फ्लैट नहीं दिए जाने के मामले में यह छापेमारी की जा रही है।
एजेंसी ने इस जांच के तहत जून 2025 में भी कंपनी के परिसरों पर छापा मारा था।
भाषा
सिम्मी नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


