Pravesh Verma Attacks on Arvind Kejriwal: ‘अरविन्द केजरीवाल दिल्ली का रहमान डकैत.. पंजाब CM के घर पर किया है कब्जा’.. जानें किसने किये AAP नेता पर तीखे सियासी हमले
Pravesh Verma Attacks on Arvind Kejriwal: प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर तीखा हमला बोला, शीश महल और पंजाब में कब्जे के आरोप लगाए
Pravesh Verma Attacks on Arvind Kejriwal || Image- ANI News File
- प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर लगाए गंभीर और तीखे आरोप
- शीश महल और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर घेरा
- पंजाब में सरकारी बंगलों पर कब्जे का दावा
नई दिल्ली: सात राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने की घटना के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल फिलहाल भाजपा नेताओं के निशाने पर है। आज प्रेसवार्ता करते हुए दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने उनपर पुराने “शीशमहल” विवाद को लेकर तीखा हमला बोला है। (Pravesh Verma Attacks on Arvind Kejriwal) प्रवेश वर्मा ने तो यहाँ तक कह दिया कि, अरविन्द केजरीवाल आजाद भारत का सबसे शौक़ीन आदमी है।
मंत्री प्रवेश वर्मा ने की प्रेसवार्ता
प्रवेश वर्मा ने, “दिल्ली के रहमान डकैत ने, जिस तरह फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल आया, उसी तरह आज हम ‘शीश महल 2’ का अनावरण करने जा रहे हैं। केजरीवाल ने दिल्ली में शीश महल तब बनवाया जब दिल्ली कोविड की लहर से जूझ रही थी। दिल्ली के लोग कोविड की दवाइयों की मांग कर रहे थे और मर रहे थे। उस दौरान, केजरीवाल के आदेशों के अनुसार, दिल्ली के शीश महल का काम एक दिन भी नहीं रुका। जब हमारे ‘धुरंधर’ दिल्ली के मतदाताओं ने दिल्ली के रहमान डकैत को हराया, तो वह पंजाब चले गए, जिससे भगवंत मान की मुश्किलें और बढ़ गईं।”
सीएम के बंगले AAP नेताओं के कब्जे का आरोप
प्रवेश वर्मा आगे आरोप लगाते हुए कहा कि, “भगवंत मान के घर के आसपास बने चार बड़े सरकारी मकानों में से एक में केजरीवाल, दूसरे में दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, तीसरे में राज्यसभा सांसद संजय सिंह और चौथे में मनीष सिसोदिया रहते हैं। पंजाब में भगवंत मान नाराज हैं। उन्होंने वहां एक और शीश महल बनवा लिया। आज दिल्ली में, वह पिछले कई सालों से बंगले की मांग करते हुए अदालतों के चक्कर लगा रहे हैं। (Pravesh Verma Attacks on Arvind Kejriwal) और जब उन्हें बंगला मिल गया, जहां वह रहने चले गए…” कल, 95 लोधी एस्टेट। जब उसकी तस्वीरें सामने आईं, तो हम दंग रह गए। जिस व्यक्ति ने कहा था कि वह सादा जीवन जिएगा, आज वह विलासितापूर्ण जीवन जी रहा है।”
‘केजरीवाल इतिहास में सबसे ज्यादा शौकीन व्यक्ति’ : प्रवेश वर्मा
प्रवेश वर्मा आगे आरोप लगाते हुए कहा कि, “आजाद भारत के इतिहास में ये (अरविंद केजरीवाल) पहला इंसान है, जिसके शौंक खत्म नहीं हो रहे। आजाद भारत के इतिहास में सबसे ज्यादा शौकीन व्यक्ति अगर कोई पैदा हुआ है, तो उसका नाम है अरविंद केजरीवाल। इनका नाम आम आदमी पार्टी नहीं, बल्कि आलीशान आदमी पार्टी होना चाहिए।”
#WATCH | Delhi Minister Parvesh Verma says, “…The Aam Aadmi Party should be ‘Alishaan Aadmi Party’… Will Kejriwal tell us how much money has been invested in the Lodhi Road bungalow or the new Sheesh Mahal? Where did the money come from, and whose money is it?… Is it not… https://t.co/3UEDP4t3x7 pic.twitter.com/jOAsM4cvav
— ANI (@ANI) April 25, 2026
आप के नेताओं ने सांसदों को बताया गद्दार
गौरतलब है कि, पार्टी से नाता तोड़ने वाले राघव चड्ढा और अन्य 6 सांसदों के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेता लगातार हमले करते हुए उन्हें ‘गद्दार’ बता रहे है। संजय सिंह से लेकर मनीष सिसोदिया ने सभी सांसदों पर पंजाब को धोखा देने का आरोप लगाया है। (Pravesh Verma Attacks on Arvind Kejriwal) उन्होंने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा है कि, सत्ताधारी पार्टी ने पंजाब में ‘ऑपरेशन लोटस’ को अंजाम दिया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
नेतन्याहू ने ‘प्रोस्टेट कैंसर’ का उपचार कराने की पहली बार पुष्टि दी
मोदी अपने अनूठे तरीकों से आरएसएस के मूल्यों को आगे बढ़ाते हैं: होसबाले
इस्लामाबाद में अमेरिका से सीधी वार्ता की योजना नहीं: ईरान
ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा
तेलंगाना आरटीसी की हड़ताल के दौरान आत्मदाह का प्रयास करने वाले चालक की मौत, अनुग्रह राशि घोषित

Facebook


