शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है : राहुल गांधी
शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है : राहुल गांधी
नयी दिल्ली, 27 जून (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 को स्थगित किए जाने के बाद शनिवार को दावा किया कि शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ पेपर लीक नहीं, युवाओं के भविष्य की चोरी है।
महाराष्ट्र में रविवार को होने वाली टीईटी-2026 परीक्षा को शनिवार को स्थगित कर दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला ठाणे जिले के भिवंडी में हुई एक छापेमारी के बाद लिया गया, जिसमें कुछ लोगों के पास ऐसे कई प्रश्न मिले, जो वास्तविक प्रश्नपत्र के सवालों से मिलते-जुलते थे।
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘एक और प्रश्नपत्र लीक। एक और परीक्षा रद्द। इस बार महाराष्ट्र का टीईटी।’’
उन्होंने दावा किया कि देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है, जिससे देश का हर युवा असुरक्षित है।
उन्होंने कहा, ‘‘यह सिर्फ पेपर लीक नहीं,यह युवाओं के भविष्य की चोरी है।’’
भाषा हक दिलीप
दिलीप

Facebook


