यूक्रेन से लौटे छात्रों के शिक्षा ऋण का पुनर्गठन या उसे माफ किया जाए: माकपा

यूक्रेन से लौटे छात्रों के शिक्षा ऋण का पुनर्गठन या उसे माफ किया जाए: माकपा

यूक्रेन से लौटे छात्रों के शिक्षा ऋण का पुनर्गठन या उसे माफ किया जाए: माकपा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: March 7, 2022 9:51 pm IST

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन से लौटने वाले भारतीय छात्रों के शिक्षा ऋण को पुनर्गठित या फिर माफ किया जाना चाहिए।

खबरों के अनुसार, युद्ध प्रभावित देश से लौटे छात्रों पर शिक्षा ऋण का वित्तीय बोझ है।

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने ट्वीट किया, ‘‘यूक्रेन में पढ़ाई करने वाले करीब 20 हजार छात्रों ने शिक्षा ऋण ले रखा है और अब वे ब्याज या ऋण लौटाने में दिक्कत का सामना कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इन छात्रों के शिक्षा ऋण को पुनर्गठित या फिर माफ करना चाहिए।

भाषा हक हक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में